Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई स्कूटी, 1 की मौत

Advertisement

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ ने घायलो को रेस्क्यू किया था। श्रीनगर की ओर से दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर देवप्रयाग की ओर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया था।
टीम ने एक घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 सेवा के सहयोग से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम महड़ की मौत हो गई है। अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू जनपद पौड़ी का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। दोनों श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे। अनूप के एक पैर में फ्रेक्चर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

pahaadconnection

नगर निगम चुनाव में जनसंवाद कार्यक्रम से जनसमर्थन जुटायेगी कांग्रेस : नवीन जोशी

pahaadconnection

“कोटद्वार में रिखणीखाल ब्लॉक प्रवासी सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

pahaadconnection

Leave a Comment