Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Advertisement

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई जारी रहीं। 01 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 06.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला मे धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मोतीचूर फ्लाई ओवर के नीचे पुरानी रोड पर 01 अभियुक्त विशु पुत्र श्री सतीश निवासी लालजी वाला कबाडी बस्ती हरिद्वार वर्तमान पता अदभुत मंदिर के पीछे हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष को 06.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 241/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक खुशाल सिह रावत, अ. उप निरीक्षक दीपक ध्यानी, पुलिस कांस्टेबल लोकेश गिरी शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपद्रव के बाद से लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस

pahaadconnection

भारतीय नौ सेना को मिलने जा रहा हैं नया ध्वज. एक नया निशान या ध्वज मिलने जा रहा है।

pahaadconnection

15 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक मास की पूर्णिमा

pahaadconnection

Leave a Comment