Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को करेंगे राम मंदिर का उद्घाटन : विधानसभा अध्यक्ष

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं|

अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष दीपावली का विशेष महत्व है, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगले 2 सालों में वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प का वर्ष : अमित शाह

pahaadconnection

समान नागरिक संहिता : दो लाख से अधिक विवाह हुए पंजीकरण

pahaadconnection

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद ने राजकोट गुजरात में आयोजित किया दो दिवसीय ‘‘अल्टीमेट उत्तराखंड’’ कार्यक्रम

pahaadconnection

Leave a Comment