Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून, 17 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भेंट कर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। सचिव डॉ. बी.वी आर. सी पुरुषोत्तम ने राज्यपाल को विभागीय संस्थाओं और उनके कार्यों आदि की विस्तृत जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सहकारिता को रोजगार सृजन का माध्यम बनाकर उसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव से कॉर्पोरेट संस्कृति विकसित किए जाने के प्रयास किए जाएं।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि अमूल, इफ्को जैसी सहकारी संस्थाओं से प्रेरणा लेकर उसी दिशा में कार्य करने के प्रयास किए जाय। उन्होंने कहा कि सहकारिता को आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ा जाना जरूरी है जिससे लोगों की आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकें। इस अवसर पर अपर सचिव आलोक कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नगर निगम परिसर में स्वच्छता वाररुम की स्थापना

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

pahaadconnection

शिक्षाविद ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment