Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

शहीद संजय ने देवभूमि का माथा गर्व से किया ऊंचा : भट्ट

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने आतंकी मुठभेड़ में शहीद संजय बिष्ट के पंचतत्व में विलीन होने पर कृतज्ञ देवभूमि की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश पर उनके इस सर्वोच्च बलिदान ने एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों का माथा गर्व से ऊंचा किया है। श्री भट्ट ने राजौरी में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में नैनीताल के पैरा कमांडो संजय की शहादत पर संवेदना प्रकट की है। साथ ही ईश्वर से पीड़ित परिजनों को इस असीम दुख को सहने की कामना की है।

उन्होंने कहा कि पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हो गया। उनका मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया अतुलनीय योगदान हमेशा हमे प्रेरित करता रहेगा।  जानकारी के अनुसार  दिवंगत संजय ने अदभ्य साहस और वीरता से देश के दुश्मनों का मुकाबला किया था। उन्होंने देश पर सर्वस्य न्यौछावर करने की गौरवान्वित करने वाली परंपरा का निर्वहन किया है। शहीद परिवार की इस कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है, लेकिन हम सभी राज्य के सवा करोड़ राज्यवासी उसके इस अमिट बलिदान के प्रति कृतज्ञ हैं। लिहाजा उनकी सरकारी एवं गैर सरकारी हर जरूरी यथासंभव मदद की जाएगी। शहीद संजय ने देवभूमि से शहादत की जिस गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, उसने प्रत्येक उत्तराखंडवासी की आंखों को पानी और सीने को गर्व से भर दिया है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हर्षोल्लास से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

pahaadconnection

प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है सचिवालय : मुख्य सचिव

pahaadconnection

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment