Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

घर-घर जाकर चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

Advertisement

बागेश्वर 29 नवंबर। विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, नालसा योजनाओं एवं अन्य कानूनी विषय पर घर-घर जाकर जागरुकता अभियान चलाये जा रहा है। सिविल जज(सीडि)/ प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार को  जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजीव कुमार खुल्बे के मार्गदर्शन में जनपद के सभी पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने न्याय पंचायत क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों जैसे घरेलू हिंसा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण, नशे से होने वाले दुष्परिणाम, साइबर क्राइम, आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता, मानसिक एवं शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्तियों को विधिक सेवाये, विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्याे, विषय पर जानकारी दी गयी तथा इससे सम्बन्धित पैम्फलेट भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त पराविधिक कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, सालसा एवं नालसा वेब पोर्टल, वाणिज्यिक न्यायालय, मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर भी जानकारी घर-घर जाकर दी जा रही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया आयोजन

pahaadconnection

शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग में मिले 157 अतिथि प्रवक्ता

pahaadconnection

लोक सेवा आयोग सदस्यों की चयन प्रक्रिया में बदलाव का स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment