Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Advertisement

देहरादून। आज एफआरआई  देहरादून में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का विधिवत शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित उद्योगपतियों एवं निवेशकों से देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने का आवाहन भी किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु प्रदेश सरकार की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के उत्पादों का अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की लॉन्चिंग भी की। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नया बाजार मिलेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने 44 हज़ार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिग का शुभारंभ भी किया।

Advertisement

इस दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों से ‘मेक इन इंडिया’ की भांति ‘वेड इन इंडिया’ मूवमेंट शुरू करने की अपील करते हुए सभी से अपने परिवार की 1 डेस्टिनेशन शादी उत्तराखण्ड में करने का आवाहन किया।  उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 विकसित उत्तराखण्ड की हमारी सामूहिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निश्चित तौर पर इस समिट के माध्यम से प्रदेश में आने वाले निवेश से जहाँ एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारी बारिश में बह गया शांति विहार में पुस्ता

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

अब हर साल एक अप्रैल को बढ़ जाएगा यात्री किराया और मालभाड़ा

pahaadconnection

Leave a Comment