Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आम बजट की खुबिया बताने उत्तराखंड आएँगे

देहरादून
Advertisement

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आम बजट की खूबियां बताने कल पांच फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे।

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आम बजट की खूबियां बताने कल पांच फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे। रविशंकर प्रसाद यहाँ प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भी भाग लेंगे। इसके साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया की भाजपा बजट की उपयोगी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री और  पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों और  मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी और  समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में शामिल होंगे।

पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के जोशीमठ आगमन  को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भट्ट ने इसे एक राजनैतिक पर्यटन बताया और साथ ही सेहत श्री बद्री विशाल के दरबार में राहुल गाँधी के कभी दर्शन को नहीं आने पर तंज भी कसा। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर आए हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उनकी अनियमितताओं को नकारा नहीं है। जो एक प्रक्रिया की कमी बताई गई है, उसका निपटारा शीघ्र हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस से पहले ही दोनों हाथ जोड़ दिये हैं। वे क्षमा याचना यात्रा भी निकाल लें, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है । जोशीमठ  के बारे में बात करते हुए भट्ट ने कहा कि जोशीमठ को लेकर वैज्ञानिक रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। यह पहली विस्थापन नीति है जो प्रभावित लोगों के सुझावों पर बनी है। थोड़ी विस्थापन के लिए स्थान विशेष की दिक्कत है और कुछ लोग अपनी भूमि भी नहीं छोड़ना चाहते है लिहाजा दोनों स्थानों की भूगर्भीय रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत के भराड़ीसैंण में प्रस्तावित उपवास पर कटाक्ष किया । उन्होंने कहा कि हरीश रावत को  तो उनकी पार्टी के नेता भी गंभीरता से नहीं लेते।

Advertisement
Advertisement

Related posts

28वीं श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुण्डिचा रथ यात्रा का भव्य आयोजन

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

जनरल बिपिन रावत पार्क के लिए जल्द होगा कमेटी का गठन : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment