Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के साथ आने से बीएसपीएस को मिली मजबूती : इंदु बंसल

Advertisement

नई दिल्ली,वीरवार 4 जनवरी। (ब्यूरो) आज उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय आर्य व महामंत्री अमित गुप्ता ने यूनियन की ओर से एक पत्र जारी करते हुए बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे से संबद्धता की अपील की जिस पर विचार करते हुए बीएसपीएस की ओर से सहमति जताते हुए बीएसपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को संबद्धता प्रदान की गई। उक्त जानकारी देते हुए बीएसपीएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता इंदु बंसल ने बताया कि कुछ दिनों पहले उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े व पत्रकारिता के हितों में कार्य करने वाले पत्रकार संघठन उपजा ने बीएसपीएस की संबद्धता ली थी। उन्हों ने बताया कि आज उसी कड़ी में उत्तराखंड के मजबूत व सक्रिय पत्रकार उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बीएसपीएस की संबद्धता ली है।
संबद्धता लेने पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय, महासचिव शहनवाज हसन, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ नवीन आनंद जोशी, नितिन चौबे, चंदन मिश्रा, एस एन शयाम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा व सुरेश उन्नाथन, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीकांत कानितकर, विष्णु शंकर उपाध्याय, एस थंगामनी सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज

pahaadconnection

परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए यमुनोत्री मंदिर के कपाट

pahaadconnection

संविधान दिवस पर जेआरसी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment