Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पुलिस ने खोए हुए सैमसंग मोबाइल फोन को सकुशल किया मालिक के सुपुर्द

Advertisement

कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को चौकस ड्यटी करने के साथ-साथ ईमानदारी का फर्ज निभाते हुए आमजन की सहायता करने के लिये लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोतवाली पौड़ी के अन्तर्गत पुलिस चौकी पाटीसैंण प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला व आरक्षी पंकज रावत को वाहन चैकिंग के दौरान सड़क पर एक सैमसंग मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल स्वामी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो काफी देर बाद सम्पर्क होने पर उक्त मोबाइल ग्राम उरेगी पट्टी पैडुलस्यूं जिला पौड़ी निवासी जयलाल सिंह नेगी का होना पाया गया। तत्पश्चात मोबाइल स्वामी द्वारा अपने रिश्तेदार को चौकी पाटीसैंण भेजकर उनका सेमसंग मोबाइल फोन पुलिसकर्मियों द्वारा सकुशल सूरत सिंह गुसाईं के सुपुर्द किया गया। अपना कीमती फोन पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा खुशी जाहिर करते हुये पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ईमानदारी की प्रशंसा की। खोए गए सेमसंग मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपए बताई जाती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चुनाव बहिष्कार पर प्रशासन आया हरकत में, 10 अप्रैल को होगी सुलह को बैठक

pahaadconnection

बच्चों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के कारगर प्रयास किए जाएं

pahaadconnection

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment