Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रदेश की राजनैतिक स्थिति से अवगत कराया

Advertisement

देहरादून 9 जनवरी। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल से उनके देहरादून प्रवास के दौरान मुलाकात कर प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए किये जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनैतिक स्थिति से अवगत कराया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल के देहरादून प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उत्तराखण्ड प्रदेश में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने श्री सप्पल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में राज्यभर में प्रमुख मुद्दों पर किये जा रहे आन्दोलन एवं संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दो दिवसीय कार्यशाला व सम्मान समारोह स्थगित

pahaadconnection

विधायकों के सदन में फोन इस्तेमाल करने पर स्पीकर हुईं नाराज

pahaadconnection

महाराष्ट्र: कल पीएम मोदी मुंबई वासियों को देंगे ये खास सौगात, यहां जाने उनके कार्यक्रम की पूरी जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment