Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि

Advertisement

देहरादून। आज नेताजी संघर्ष समिति और उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी भंडारी बाग स्थित मूर्ति पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर समिति और परिषद के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम शास्त्री जी के जय जवान जय किसान के नारे को हमेशा बुलंद रखेंगे तथा उनके आदर्शो पर चलकर देश को प्रदेश की निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे।

शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, उत्तराखंड आंदोलनकारी सहित परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती, नवनीत गोसाई, धर्मानंद, विपुल नौटियाल सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सेवा भाव को जीवन में अपनाने का आह्वान

pahaadconnection

उत्तराखण्ड को प्रदान किया सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया शिक्षाविदों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment