Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा राज में बहुचर्चित रहे पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी आज दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। तीन राज्यों के 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी द्वारा कुछ अधिकारियों के यहां भी छापेमारी की जा रही है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री के कार्यकाल में कर्मकार में बड़े घोटाले हुए हैं। ईडी की यह छापेमारी दो अलग-अलग मामलों में चल रही है, जिसमें एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा और दूसरा एक अन्य जमीन घोटाला का है। गत वर्ष माह अगस्त में विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी। 2022 में हरक सिंह रावत ने भाजपा छोड़ पुनः कांग्रेस का दामन थाम लिया था। भाजपा ने हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। हरक कभी भी एक दल में नहीं रहे। कभी कांग्रेस, कभी भाजपा तो कभी बसपा में रहे। उन्होंने अपना दल भी बनाया। जब वह कांग्रेस में थे तो हरीश रावत की सरकार गिराने में उनकी अहम भूमिका रही। भाजपा में आने के बाद उन्होंने कोटद्वार विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की और भाजपा द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। अपने मंत्रित्व काल में वह कई मामलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कपाट खुलने के पहले ही दिन केदारनाथ क्यों पहुंचे सीएम : करन माहरा

pahaadconnection

दशहरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा

pahaadconnection

उत्तराखंडी भाजपाई कार्यकर्ता चलायेगा घर-घर चलो अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment