Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

अर्द्ध-सैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया सवेंदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च

Advertisement

देहरादून। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत सवेंदनशील स्थानों पर दून पुलिस द्वारा अर्द्ध-सैनिक बलों के साथ लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा।मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील करी गई तथा अराजक तत्वों को कडा सन्देश दिया गया।

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में आज कोतवाली डोईवाला क्षेत्र मे शांति तथा कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु उप जिलाधिकारी डोईवाला तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में कोतवाली डोईवाला व आईटीबीपी के अधिकारी/ कर्मचारी गणों के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा डोईवाला क्षेत्र में मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों, डोईवाला, प्रेमनगर बाजार, ग्राम कुडकावाला, हँसुवाला, तेलीवाला ऋषिकेश रोड से भानियावाला, नून्नावाला से मुख्य मार्ग होकर सम्पूर्ण हर्रावाला क्षेत्र में मार्च कर अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जनमानस से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली: सिसोदिया ने जेईई (मेइन) में 98 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल किए सरकारी स्कूली छात्रों से की मुलाकात

pahaadconnection

धीरेंद्र प्रताप ने किया मांगों का समर्थन

pahaadconnection

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई तू झूठी मैं मक्कार, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 11वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

pahaadconnection

Leave a Comment