Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

बागेश्वर। जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही आज भी जारी रहीं। एसओजी टीम ने थाना कपकोट क्षेत्र में 20 पेटी (238 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में मुखबीर की सूचना पर कपकोट भराड़ी रहिमोहन बार के पास वैल्डिंग की दुकान से अभियुक्त  हरीश सिंह कोरंगा, पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम दुलम थाना कपकोट जिला बागेश्वर, उम्र 39 वर्ष के कब्जे से 20 पेटी (238 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस का चैकिंग अभियान निरन्तर जारी है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

pahaadconnection

राष्ट्रपति ने किया स्थापना सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन

pahaadconnection

आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम

pahaadconnection

Leave a Comment