Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई

Advertisement

देहरादून 10 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘ईद-उल-फितर’ पर प्रदेशवासियों को विशेषकर पर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ का त्योहार हम सबको प्यार-मोहब्बत, आपसी भाई-चारे तथा समरसता की भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा की हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर, एक दूसरे की खुशियों को बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिवसेना ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

सप्ताह के सभी दिनों में 24 घन्टे कार्य करेगा हेल्प लाइन नम्बर

pahaadconnection

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment