Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य गतिमान : जोगदंडे

Advertisement

देहरादून 12 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं तक कुछ आवश्यक दस्तावेजों को पहुंचाने का कार्य मतदान से पूर्व किया जाना आवश्यक होता है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य गतिमान है। सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं, यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 03 लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य अवशेष था, उसमें 03 लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है। अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ अवशेष एपिक कार्ड के वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाराणसी : G-20 समिट की बैठकों की तारिख आयी सामने, अप्रैल में होगी पहली बैठक

pahaadconnection

80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं से प्रचार आरंभ करने का आग्रह

pahaadconnection

व्यक्ति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

pahaadconnection

Leave a Comment