Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

महाराज कहलाने लायक नहीं सतपाल महाराज : गरिमा मेहरा दसौनी

Advertisement

देहरादून 12 अप्रैल। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने सतपाल महाराज पर कड़ा हमला बोला है। सतपाल महाराज द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने मीडियासे बातचीत के दौरान यह कहा कि गांधी परिवार को बाबर की मजार में जाना तो गवारा है लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आना नहीं, गरिमा ने महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा क्या सतपाल महाराज चारों पीठों के शंकराचार्यों और उन महामंडेलेश्वरों को भी हिंदू नहीं मानते जिन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया?  उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी विश्व प्रसिद्ध शिव भक्त हैं, दुनिया राहुल गांधी के  शिव के प्रति आस्था और प्रेम से भली भांति अवगत है।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने यहां तक कहा कि शायद शिव शंकर के बारे में सतपाल महाराज को भी उतना ज्ञान ना हो जितना राहुल गांधी को है और प्रियंका गांधी तो पावन दिनों में निर्जला व्रत  किया करती हैं, यह और बात है कि गांधी परिवार अपने देवी देवताओं को वोट उगाही का साधन नहीं बनाते वह अपनी धार्मिक मान्यताओं और आस्थाओं की आड़ लेकर जनता का भावनात्मक दोहन नहीं करते।

Advertisement

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि अगर सतपाल महाराज के बयान को देखा जाए तो मजारों पर जाने वाले व्यक्ति को वह हिंदू नहीं मानते ऐसे में क्या देश और दुनिया के जो करोड़ करोड़ हिंदू ताजमहल जाते हैं जो की बेगम मुमताज की मजार है और जो शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में बनाई थी।दसौनी ने कहा की क्या सतपाल महाराज हिम्मत दिखा कर हिंदुओं को ताजमहल जाने से मना करेंगे? दसौनी ने यह भी पूछा कि सतपाल महाराज क्या कभी ताजमहल नहीं गए?

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने सतपाल महाराज के बयान को गरिमाविहीन, घटिया और निम्न स्तर का बयान बताया उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे नफरत फ़ैलाने वाले फर्जी बाबाओं का बहिष्कार करना चाहिए जो इंसानियत का पाठ पढ़ाने के बजाय धार्मिक ध्रुवीकरण में विश्वास रखते हैं।  उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि क्या मोदी जी ने सतपाल महाराज को हिंदू धर्म की ठेकेदारी सौंप दी हैं?

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

pahaadconnection

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी

pahaadconnection

मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment