Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ऐतिहासिक विजय संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे : माला राज्य लक्ष्मी शाह

Advertisement

देहरादून 13 अप्रैल। टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह का गहन व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी है। आज रायपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंर्पक करते हुए नुक्कड़ जनसभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं में अपना विचार रखते हुए सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि हम ऐतिहासिक विजय संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह संकल्प 19 अप्रैल को मतदाताओं के मत से पूर्ण होगा एवं 4 जून को सिद्धि प्राप्त करेगा। हम “संकल्प से सिद्धि” तक कि यात्रा को बड़े ही समर्पण भाव  के साथ पूर्ण करने का कार्य कर रहे हैं। आगामी 19 अप्रैल को हमें मोदी जी के हाथों में पुनः  देश की बागडोर सौंपनी है। जिससे भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके। साथ ही भारत मोदी जी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन जायेगा। नए भारत के निर्माण रूपी महायज्ञ में आप सभी की वोट रूपी समिधा बहुत महत्वपूर्ण है। हमें फिर से मोदी सरकार बनाकर गांव, गरीब, किसान, वंचितों, युवाओं, मातृशक्ति को सशक्त करना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, त्रिलोक सिंह बिष्ट, विनोद सुयाल, मंडल अध्यक्ष रूद्रेश शर्मा, संजीव मल्होत्रा, पार्षद कपिल धर, पूजा नेगी, रवि रावत, नरेश रावत, सुमित पुंडीर, कविंद्र सेमवाल, नीतू वाल्मीक, अभिषेक पंत, शिवानी बंसल, संजीत बंसल, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की सदस्य श्रीमती मेघा गोयल तोमर को किया सम्मानित

pahaadconnection

सीएम ने जोशीमठ में प्रभावितों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

pahaadconnection

साधना सप्ताह का शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment