Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्रीकृष्ण भागवद कथा का आयोजन

Advertisement

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में  श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति  द्वारा कोरोना महामारी में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ” सामूहिक श्रीकृष्ण भागवद कथा ” का कार्यक्रम 28 अप्रैल से 4 मई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। भागवत कथा के वाचक प्रसिद्ध ब्यास जी – आचार्य श्याम सुंदर महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिसमें रोज सैकड़ों महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन व स्थानीय निवासियों द्वारा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर को मुख्य यजमान के रूप में ब्यास जी द्वारा आशीर्वाद दिया गया । कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कोरोना महामारी की दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा विशेष भागवद कथा का आयोजन, समाज में भाईचारे और धार्मिक भावनाओं को बढ़ाने का काम करेगा। प्रेमनगर वासियों व मंदिर समिति को इस – सामूहिक श्रीकृष्ण भागवद कथा के विशेष आयोजन से समाज के लिये एक आदर्श स्थापित किया गया है । आज के ” कृष्ण जन्म ” के विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से नरेन्द्र खत्री , प्रदीप भाटिया , संजय अरोड़ा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर , संजय भाटिया व अन्य स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, प्रदर्शित की फिल्म युद्धम

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा अधिकारियों से जवाब

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

Leave a Comment