Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस ने की यात्रियों से अपील

Advertisement

देहरादून। यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से अपील की है। पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर सूचना जारी कर कहा कि आज यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा को स्थगित करें। यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदल मार्ग पर हादसे का खतरा है। करीब पांच से छह किमी का यमुनोत्री पैदल मार्ग बेहद संकरा है। जिसका कुछ हिस्सा चट्टान पर तो कुछ हिस्सा लोहे के एंगल पर लिंटर डालकर तैयार किया गया है। जिससे यहां पैदल मार्ग पर दबाव बढ़ने पर हादसे का खतरा बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

भवन स्वामियों को 10-10 हजार का चालान

pahaadconnection

राज्यपाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment