Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये निर्देश जारी

Advertisement

देहरादून,16 मई। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड  ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।

  1. बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों के वाहनों को चैकिंग बैरियरों से ही वापस किया जाये।
  2. धामों की क्षमता के अनुसार ही श्रृद्धालुओं को धामों की ओर भेजा जाये। क्षमता से अधिक आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर ही रोकने की व्यवस्था की जाये।
  3. पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से श्रृद्धालुओं/आमजनमानस को चारों धामों, यात्रा मार्ग, पार्किंग एवं अन्य यात्रा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाये।
  4. चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
  5. चारों धामों की सुरक्षा के दृष्टिगत धामों के अन्दर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतिबन्धित है। मन्दिर प्रागंणों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने वालों को हतोत्साहित किया जाये।
  6. धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित कार्य करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाये।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार ‘‘द्वारमण्डपम भवन’’ का लोकार्पण

pahaadconnection

1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुम्भ : रेखा आर्य खेल महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित आपदा न्यूनीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment