Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली के यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में आगामी प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा रणनीतियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने घर घर जन संपर्क अभियान को तेज गति से कार्य करने और नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने पन्ना प्रमुखों बूथ अध्यक्षों शक्ति केंद्र संयोजको को घर घर जाकर लोगों से जन सम्पर्क कार्यक्रम तेजी के साथ कार्य करने का भी आव्हान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, गुजरात के कच्छ से सांसद विनोद चावड़ा, दर्जाप्राप्त मंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, राजेश शुक्ला, रवि रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

pahaadconnection

प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटिश वोग के कवर पेज पर राज करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

pahaadconnection

आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार हुए सेवानिवृत्त

pahaadconnection

Leave a Comment