Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली पुलिस ने चलाया दूरस्थ गाँव बाम्पा में जन-जागरूकता कार्यक्रम

Advertisement

चमोली। आमजनमानस को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देकर अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु सीमान्त एवं ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों के मध्य संवाद स्थापित करते हुए अनेक जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी क्रम में आज साइबर सेल चमोली एवं कोतवाली जोशीमठ की संयुक्त टीम द्वारा सीमान्त गांव बाम्पा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक ध्वजवीर पंवार द्वारा ग्रामीणों को वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सेक्सटॉर्शन, अंजान लिंक पर क्लिक न करने, एआई की मदद से वॉइस कॉल स्कैम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर धोखाधड़ी से बचने के अन्य तरीके बताए साथ ही इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया तथा साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गए। तत्पश्चात भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement

वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय नेगी द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए नशा न करने एवं अपने परिजनों व दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया साथ ही यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को तत्काल पुलिस सहायता हेतु आपातकालीन नम्बर डायल-112 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान हेड कांस्टेबल अकिंत पोखरियाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुकरेती, हेड कांस्टेबल दिनेश व हेड कांस्टेबल  मुकेश मौजूद रहे। उक्त जागरुकता अभियान लगातार जारी है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एक और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

सांसद ने की केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

pahaadconnection

25 नाली भूमि में की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट

pahaadconnection

Leave a Comment