Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

यात्रियों की मदद कर रही चमोली पुलिस

Advertisement

चमोली। जब चमोली पुलिस हो साथ, तो हर मुश्किल आसान। बिरही चौकी में नियुक्त आरक्षी रविन्द्र को एक श्रद्धालु द्वारा सूचना दी गयी की वे श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए है व जिस बस से वे श्री बद्रीनाथ जा रहे थे, चमोली बाजार में बस रूकने पर वे उतर गए और जब वापस आए तब तक बस निकल गयी, उनका एक बैग बस में रह गया जिसमें उनके कपड़े, जरूरी कागजात व अन्य जरूरी सामान है। सूचना पर पुलिसकर्मी द्वारा तत्काल बस का पता लगाते हुए बैग को सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया।

वहीं दूसरी तरफ श्री बद्रीनाथ मन्दिर परिसर में ड्यूटी के दौरान महिला पीआरडी सरिता राय को एक लेडिज पर्स मिला। महिला पीआरडी द्वारा पर्स स्वामी की ढूँढखोज की गयी तो 01 घण्टे की ढूँढखोज व अथक प्रयासों के बाद उक्त पर्स गुजरात की एक महिला श्रद्धालु का होना पाया गया। जिसे सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

3 राज्यों में चली BJP की लहर / ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’, सच हुई पीएम की भविष्यवाणी

pahaadconnection

पुलिस उपाधीक्षक ने किया अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

pahaadconnection

गुरु का स्थान जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण

pahaadconnection

Leave a Comment