Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा

Advertisement

देहरादून। नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 10 राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के लिये लोकसभा 2024 चुनाव के उपरांत ” हाई – टी ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे देश से विभिन्न राज्यों से कांग्रेस के 145 वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी करी जिसमें से उत्तराखंड से प्रवक्ता के रूप में अभिनव थापर व सोशल मीडिया कोर्डिनेटर के रूप में अमरजीत सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में चाय पर लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा करने के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूरे देश भर से आये नेताओं से लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा करी। उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अभिनव थापर ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मेहनत से कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर देश के कई राज्य से आये कार्यकर्तओं का मनोबल बढ़ाया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सबको भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया कमेटी के अध्यक्ष पवन खेड़ा, राज्यसभा सांसद जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रमोद तिवारी, चयनिका उनियाल, रागिनी नायक सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

किसानों के खेतों तक पहुंचेगी हाईटेक सुविधाएं, मोबाइल एप की मदद से बढ़ेगी उपज

pahaadconnection

‘सहकार से समृद्धि’ के विज़न को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम : अमित शाह

pahaadconnection

मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुआ उत्तराखण्ड साहित्य गौरव

pahaadconnection

Leave a Comment