Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement

देहरादून, 5 जुलाई। वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी बरामद कर ली हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 03 जुलाई को सत्वेश्वर प्रसाद सती निवासी कुंज विहार नेहरूकालोनी द्वारा थाना नेहरूकालोनी में आकर एक प्रार्थना पत्र, अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के बाहर खडी उनकी स्कूटी चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध मे दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर  मुकदमा अपराध सख्या 217/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा थानध्यक्ष नेहरूकालोनी को घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निर्गत आदेशो के क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आने-जाने वाले मार्गो की सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त शुभम उनियाल पुत्र जयप्रकाश उनियाल निवासी ग्राम केमसारी, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 23 वर्ष को मथुरावाला टी पॉइंट के पास से चोरी की गई स्कूटी नं. यूके-07- एफएन-9031 के साथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार

pahaadconnection

प्रायोजित झूठ की हुई हार, मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रही कांग्रेस: चौहान

pahaadconnection

दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार

pahaadconnection

Leave a Comment