Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

21 से 23 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। इसे लेकर विपक्ष ने सत्र का समय बढ़ाने की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा उसका निर्णय सरकार लेती है। टैक्स पेयर के पैसे से सत्र चलता है।  इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। जितना बिजनेस होता है, उस हिसाब से सरकार सत्र की अवधि तय करती है। सभी सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याएं बताएं। वहीं, इसके बाद स्पीकर ने सत्र के दाैरान सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव समेत आला अधिकारियों के साथ बैठक की। अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी होने पर मंत्री का जताया आभार

pahaadconnection

हमारे जनपद में केन्द्रीय निवेश अहम प्राथमिकता

pahaadconnection

कक्षा ग्यारह की छात्रा राधिका ने प्राप्त किया विद्यालय मे प्रथम स्थान

pahaadconnection

Leave a Comment