Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने लिया स्वच्छता अभियान में भाग

Advertisement

देहरादून। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आज उत्तराखंड दौरे पर आए हुए हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज उन्होंने स्थानीय गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित किये तथा झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। जिसको आज 10 साल का समय पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत का यह स्वच्छता अभियान अब तक जन जागरण अभियान का रूप ले चुका है पूरे देश में स्वच्छता को लेकर जो जागृति आई है उससे देश में कई बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में क्या महत्व है लोगों ने अब इसे समझ लिया है यही कारण है कि यह अभियान गांवों तक पहुंच चुका है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड से हमेशा ही बड़ा लगाव रहा है यहां आकर मुझे लगता है कि जैसे मैं अपने घर आ गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी पहाड़ का रहने वाला हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास के लिए अत्यंत ही महत्व का दिन है। आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है तथा आज ही स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल भी पूरे हो रहे हैं तथा आज उत्तराखंड राज्य के शहीदों का शहीदी दिवस भी है। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री धन सिंह रावत तथा संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

pahaadconnection

मिशन शक्ति प्रधानमंत्री की एक महत्वकांक्षी योजना

pahaadconnection

युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment