Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

योजनाओं की जानकारी के लिए निकाली जायेगी पुस्तिका

Advertisement

देहरादून, 05 अक्टूबर। उत्तराखंड सरकार में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने उद्योग निदेशालय पहुंच कर अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि महिलाओं के लिए सभी योजनाओं की जानकारी के लिए पुस्तिका निकाली जायेगी, जिसमें सारी जानकारियां एक बार में ही मिल जायेंगी। उद्यमिता की और महिलाओं व छात्राओं का बहुत रूझान है, जिसे अपना कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार इस दिशा में बहुत काम कर रही है, स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर बनेंगें। जिला उद्योग केन्द्र देहरादून में अनेक महिलाये प्रशिक्षण ले रही हैं। बैठक के उपरांत राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने प्रशिक्षण ग्रहण कर महिलाओं से मुलाकात की व प्रशिक्षण के दौरान बनाये सामान का अवलोकन किया। बैठक में संयुक्त निदेशक अनुपम त्रिवेदी, संयुक्त निदेशक चंचल बोरा, महाप्रबधक अंजनी रावत, मनवीर पंवार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रतिभाग

pahaadconnection

राज्यपाल ने की निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक

pahaadconnection

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायु सेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया

pahaadconnection

Leave a Comment