Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 24 अक्टूबर। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जो कि 22 वर्षों से राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्यरत एक गैर-राजनैतिक संस्था है, जिसके वर्तमान में 1 लाख से ज्यादा सदस्य हैं जो 23 राज्यों में सक्रिय है। संस्था के सदस्य के रूप में देश के प्रति समर्पित नागरिक एवं पूर्व सैनिक जुड़े हैं। राज्यपाल, जो स्वयं इस संस्था से लंबे समय से जुड़े रहे हैं, ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण, चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विशेष रूप से विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना एक अत्यंत सराहनीय कदम है।’’ राज्यपाल ने संस्था को और अधिक सदस्य जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि देशभक्त नागरिकों का यह संगठन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राष्ट्रीय एकता को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी(से नि), लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार बख्शी(से नि), मेजर जनरल एमएल असवाल(से नि), मेजर जनरल रणजीत सिंह(से नि), श्रीमती प्रभा मेहता, श्री सत्यजीत, हरीशचंद्र बद्रीनाथ राठौड़, कैप्टन केपी सिंह, श्री राजन छिब्बर आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून : चार धाम यात्रा के दौरान मिलेगा फुल मोबाइल नेटवर्क, बनेंगे वाई फाई जोन

pahaadconnection

पंजाब लोक सेवा आयोग ने जूनियर ऑडिटर के लिए 75 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, इन स्टेप से करे

pahaadconnection

आयकर विभाग से जुड़ा यह काम अगर जल्द नहीं किया तो भारी नुकसान हो सकता है

pahaadconnection

Leave a Comment