Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नवनिर्वाचित महापौर ने की पूर्व सीएम से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। आज प्रातः उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशक के दिल्ली स्थित आवास पर देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल ने उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल ने कहा की देहरादून की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और सौरभ थपलियाल पर जो विश्वास जताया है, वह न केवल पार्टी की जनसेवा की प्रतिबद्धता, बल्कि उनकी मेहनत और ईमानदारी का भी प्रमाण है। यह जनादेश देहरादून के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने कुशल नेतृत्व और भाजपा की विकासवादी नीति के माध्यम से नगर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गोल्फ कार्ट से सुगम होगा पूर्व सैनिकों का आवागमन : सैनिक कल्याण मंत्री

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने फोन पर ली दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में जानकारी

pahaadconnection

पतंजलि योगपीठ में ‘प्रबुद्धजन योग विज्ञान शिविर’ का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment