Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश

Advertisement

देहरादून। नई दिल्ली से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उनके जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन : सीएम

pahaadconnection

15 वार्डों से पार्षद पद के टिकट के लिए सौ से अधिक आवेदन

pahaadconnection

शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा गैरोला में किया ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुग्राम का दौरा

pahaadconnection

Leave a Comment