Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली चुकी सड़कों पर शीघ्र शुरू हो कामः डॉ. धन सिंह रावत

Advertisement

देहरादून, 27 अप्रैल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पाबौं, खिर्सू और थलीसैंण विकासखण्ड की सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। लम्बे समय से वन विभाग में अनापत्ति को लेकर अटकी कई सड़कों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुका है। ऐसी सड़कों के शीघ्र निर्माण के लिये लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न मोटरमार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न मोटरमार्गों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। डॉ. रावत ने श्रीनगर, पाबौं व बैजरों निर्माण खण्ड के विभिन्न मोटरमार्गों के निर्माण, डामरीकरण, मरम्मतीकरण एवं सुधारीकरण पर अधिकारियों से चर्चा करते हुये कहा कि क्षेत्र के सभी राजस्व गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाय। उन्होंने उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन सड़कों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुका है, शीघ्र डीपीआर तैयार कर एक माह के भीतर शासन को उपलब्ध कराया जाय। इसे अलावा उन्होंने उफरैखाल-भतबौ-तल्ला मल्ला मोटर मार्ग, गाड़खर्क-भगवतीतलैया मोटर मार्ग, कनैरा- सिमखोली-गडोला-ढ़ौंड मोटर मार्ग, मैखोली- देवराड़ी-कटूडखाल-दैण्ड मोटर मार्ग, किमवाड़ी मोटर मार्ग, बाकुड़ा मोटर मार्ग, घूरी गांव हेतु मोटर मार्ग, भैडगांव तल्ला मोटर मार्ग, जल्लू मोटर मार्ग की समीक्षा कर अधिकारियों को उक्त मोटरमार्गों के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों के डामरीकरण, मरम्मतीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य भी तेजी से पूरा किया जाय और इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। डॉ. रावत ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव मोटर मार्ग से वंचित नहीं रखना चाहिये, स्वीकृत सड़कें अधिक से अधिक गांवों को कवर करे इसके लिये अधिकारी प्रत्येक पहलुओं का ठीक से मूल्यांकन करें।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं ब्रिडकुल के उच्च स्तरीय अधिकारियों सहित श्रीनगर, पाबौं व बैजरों खण्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन में आयोजित हुआ विश्व मधुमक्खी दिवस

pahaadconnection

कुशीनगर में जन स्वास्थ्य के लिए किये गए कार्य की समीक्षा में अनियमितता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा जवाब

pahaadconnection

भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment