Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सिंगटाली मोटर पुल को लेकर दिया धरना, भाजपा सरकार को चेताया

Advertisement

देहरादून। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ने वाली जीवनरेखा सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने विभिन्न संगठनों और क्षेत्रीय जनता ने धरना-प्रदर्शन किया। विकास नेगी ने कहा कि सिंगटाली मोटर पुल, जो इस क्षेत्र के हजारों गाँवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है, वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। लगातार मांगों के बावजूद अब तक भाजपा सरकार ने इस पुल के निर्माण हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। केवल डी.पी.आर. (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने की बातें की गईं हैं, लेकिन वास्तविक कार्यवाही शून्य है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और यमकेश्वर क्षेत्र से पिछले पच्चीस वर्षों से भाजपा के ही जनप्रतिनिधि चुने जा रहे हैं, फिर भी क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया। विकास नेगी ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद है कि आज भी हमारे क्षेत्र के लोग मात्र एक पुल के लिए सालों से संघर्ष कर रहे हैं, और सरकार जानबूझकर इस इलाके की व जानता की उपेक्षा कर रही है। नेगी ने कहा, यह समय है कि सरकार जनता की आवाज़ सुने और इस पुल का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें। उन्होंने सरकार से मांग की कि अविलंब इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके। विकास नेगी ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो अभी तो केवल चेतावनी स्वरूप धरना दिया गया है, आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और जनता मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी और यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसएचओ धारचुला ने पुलिस कर्मीयो की गोष्टी आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

pahaadconnection

टीएचडीसीआईएल ने किये एनएचएआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

pahaadconnection

एसएसपी की अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीती ला रही है रंग

pahaadconnection

Leave a Comment