Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

रक्षामंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के नेताओं को दी भविष्य की तैयारियों की जानकारी

Advertisement

नई दिल्ली। आपरेशन सिंदूर के बाद नई दिल्ली में आज सर्वदलीय बैठक हो रही है। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। बैठक संसद के एनेक्सी बिल्डिंग में हो रही है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जा रही है।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ ठिकानों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, जो संसद भवन में चल रही है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं। इनके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद हैं। इनके अलावा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में शामिल हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम

pahaadconnection

कंबल ओढ़कर ठिठुरते हुए विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक

pahaadconnection

सहकारी बैंकों का विशेष महत्व : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

Leave a Comment