Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शहीद प्रमोद सजवाण के शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून। आज शहीद प्रमोद सजवाण स्मारक बल्लूपुर चौक पर शहीद प्रमोद सजवाण के शहादत दिवस पर देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने आईटीबीपी कमांडेंट विजय आनंद के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। आईटीबीपी प्लाटून और अधिकारियों के द्वारा पूर्व की भांति गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर शहीद के पिता बीएस सजवाण भी मौजूद रहे। शहीद प्रमोद सजवाण का जन्म सात नंवबर 1970 को अल्मोड़ा जिले के घींगारी गाव में हुआ था। प्रमोद वर्ष 1994 में आइटीबीपी में बतौर उपनिरीक्षक तैनात हुए। इस दौरान छह जुलाई 1996 को कश्मीर घाटी में आतंकवादियों से लोहा लेते प्रमोद वीरगति को प्राप्त हो गए। देश की आन-बान-शान ओर रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को शत् शत् नमन् किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा को नहीं है आम जनमानस की जान की फिक्र: डॉ जसविंदर सिंह गोगी

pahaadconnection

देहरादून में लोकायुक्त कार्यालय तो है, लेकिन वहां कोई लोकपाल नहीं

pahaadconnection

हमारे जनपद में केन्द्रीय निवेश अहम प्राथमिकता

pahaadconnection

Leave a Comment