Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

“विकसित उत्तराखंड” की दिशा में कार्य करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून। शासकीय आवास पर हुई बैठक के दौरान उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन के अनुरूप “विकसित उत्तराखंड” की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन सचिव को राज्य के पर्यटन ढांचे को मजबूती प्रदान करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हेतु अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक के दौरान सारकोट गांव की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में दो गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए, स्थानीय शैली एवं संस्कृति का पूर्ण ध्यान रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घोषित दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थानों का शीघ्र चिन्हांकन कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। साथ ही एडवेंचर टूरिज्म को और अधिक बढ़ावा देने हेतु नए डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्रीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में होमस्टे मॉडल प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। प्रदेश में धार्मिक, साहसिक और ग्रामीण पर्यटन के सामंजस्य से उत्तराखंड को एक आदर्श पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई

pahaadconnection

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

pahaadconnection

दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न

pahaadconnection

Leave a Comment