Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

Advertisement

देहरादून 04 जुलाई। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने मुख्य सेवक सदन मे पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन पहुँचने पर पटका उड़ाकर डा. नरेश बंसल का स्वागत किया व डा. नरेश बंसल ने पुष्प गुच्छ दे मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी। दोनो नेताओ के बीच विभिन्न समसामयिक विषय पर चर्चा हुई। डा.नरेश बंसल ने कहा की प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड मे विकास की नई बयार आई है,सरकार ने देशभर मे नजीर साबित होने वाले साहसिक निर्णय लिए है। मुख्यमंत्री के उत्तराखंड को देश मे अग्रणी राज्य बनाने के विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखंड ने सुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प के साथ एक नई दिशा प्राप्त की है। इस अवसर पर डा. नरेश बंसल के पुत्र सिद्धार्थ बंसल ने भी माननीय मुख्यमंत्री जी को चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाए व बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

NHAI ने वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली लागू की

pahaadconnection

शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ओटोमेटेड पार्किंग

pahaadconnection

इनर लाइन की मांग को लेकर 4 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन

pahaadconnection

Leave a Comment