Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

निर्वाचन प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी : जिलाधिकारी

Advertisement

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत बीडी पांडे परिसर सभागार में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील होती है, जिसमें प्रत्येक चरण का महत्व होता है। “एक छोटी सी लापरवाही भी पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है” जिलाधिकारी ने मतदान अधिकारियों व ज़ोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं निर्वाचन संचालन नियमावली का अध्ययन करने, टीम भावना के साथ कार्य करने और चुनाव सामग्री की समयपूर्व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यवहारिक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष व त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए समर्पित अभ्यास आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित

pahaadconnection

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

pahaadconnection

अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

pahaadconnection

Leave a Comment