Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में शिमला बाईपास रोड, जीएमएस रोड, बल्लूपुर रोड एवं कौलागढ़ रोड क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, विनोद जगुडी एवं निधि रतूडी आरक्षी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे। इस दौरान मेडिकल स्टोरों में कई कमियां पायी गयी, जिसमें न्यू खालसा मेडिकल स्टोर और हेल्थ केयर फॉर्मेसी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून में अत्यधिक गंदगी व एक्सपायर दवाईएं पाई गयी। उक्त दोनों स्टोरों को चेतावनी देते हुए, स्टोर में पायी गयी कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गए और दोनों स्टोरों को मौके पर ही बंद कराया गया। नेगी मेडिकोज फॉर्मेसी, जीएमएस रोड, निरंजनपुर, साईराम मेडिकल स्टोर, बल्लूपुर रोड, और मधु ब्रो. फॉर्मेसी, कौलागढ रोड, देहरादून में निरीक्षण के दौरान मौके पर फॉर्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। दवाईयों के कय-विक्रय रजिस्टर व दवाईयों के स्टोरेज के सम्बंध में कमियों को दूर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए और उक्त तीनों स्टोरों को मौके पर ही बंद कराया गया। मिस्टर केयर फॉर्मेसी, जीएमएस रोड और टाटा 1 एमजी, कौलागढ रोड, देहरादून के स्टोर का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाता है, व साधारण अनियमितताएं पाने पर स्टोर संचालकों को चेतावनी दी जाती है तथा अत्यधिक अव्यवस्था व अनियमितता पाने पर दवाओं के कय-विक्रय पर रोक लगाकर स्टोर को बंद कराया जाता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

धाद की पहल पर महिला सुरक्षा पर रामप्यारी इंटर कॉलेज में हुआ सत्र

pahaadconnection

बीवीआर सुब्रमण्यम बने नीति आयोग के नए सीईओ, लेंगे परमेश्वरन अय्यर की जगह

pahaadconnection

भ्रमण के दौरान सीएम ने लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

pahaadconnection

Leave a Comment