Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मेयर ने किया राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून। आज मेयर सौरभ थपलियाल ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में प्राथमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन उत्तराखंड के समस्त जनपद से आए नवोदित खेल प्रतिभाओं और शिक्षकगणों के साथ माता सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि खेल जगत में प्राथमिक स्तर पर आयोजित होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के लिए प्रारंभिक मंच का कार्य करती हैं। इन्हीं प्रतियोगियों में से सभी विद्यार्थी आगे चलकर खेल जगत के आसमान में सितारों की तरह चमकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और राज्य शिक्षक संघों के पदाधिकारी उपस्थिति रहें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

खराब मौसम के चलते भाजपा की 4 लोक सभा स्तरीय रैली स्थगित

pahaadconnection

बेसन और दूध का एक साथ इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को मिलेंगे अनेक लाभ

pahaadconnection

सीएम के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

pahaadconnection

Leave a Comment