Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

चल रहे तनावपूर्ण माहौल के दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट

Advertisement

चमोली। वर्तमान तनाव के मद्देनजर चमोली पुलिस अलर्ट: जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु दिन-रात चलाया जा रहा चैकिंग अभियान। वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के दृष्टिगत, चमोली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। संभावित किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के गौचर बैरियर पर पुलिस, बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है। सभी वाहनों को जांच के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का जनपद में प्रवेश न हो सके। बाहरी प्रवेश द्वारों के साथ-साथ, जनपद के भीतर भी सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं और होमस्टे में रुके हुए यात्रियों के पहचान पत्रों की स्थानीय पुलिस और अभिसूचना इकाई द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है व उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, पूरे जनपद में दिन व रात्रि में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमें मुस्तैद हैं। वाहनों की रैंडम चेकिंग, लोगों की तलाशी और संदिग्धों से पूछताछ लगातार की जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों में किसी भी असामाजिक तत्व को सक्रिय होने का मौका न मिले, इसके लिए पुलिस द्वारा हर गतिविधि पर पैनी निगाह रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि वे सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से फैलने वाली फेक न्यूज को बिना सत्यापित किए आगे फॉरवर्ड ना करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी और कास्तकारों की खरीफ फसल क्रय हेतु संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देष दिए ।

pahaadconnection

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

pahaadconnection

अनुश्रवण टीम गठित करने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में कमी

pahaadconnection

Leave a Comment