Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र झूलाघाट में सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित

Advertisement

पिथौरागढ़, 28 अक्टूबर। आज 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) एफ कम्पनी मुख्यालय, झूलाघाट में डिप्टी कमांडेंट बिप्लव कुमार राय की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारियों की एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानव एवं वन्य जीवों की तस्करी पर नियंत्रण, मादक पदार्थों (चरस, स्मैक) एवं नकली नोटों की तस्करी की रोकथाम, तीसरे देश के नागरिकों के सीमावर्ती क्षेत्रों में दिखाई देने पर त्वरित सूचना आदान-प्रदान, अनधिकृत रास्तों से आवागमन पर नियंत्रण, तथा झूला पुल से आने-जाने वाले नागरिकों के दस्तावेज़ (आधार कार्ड, नागरिक पहचान पत्र आदि) एवं उनके सामान की सघन जांच जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय नागरिकों, यातायात विभाग एवं मीडिया कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियाँ भविष्य में भी नियमित रूप से संयुक्त गश्त एवं समन्वय बैठकें आयोजित करती रहेंगी।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न अधिकारी उपस्थित रहे —
नेपाल की ओर से:
• श्री जंग बी. कुंवर, डीएसपी, एपीएफ बैतड़ी, नेपाल
• श्री भक्त राज गिरी, डीएफओ, बैतड़ी, नेपाल
• श्री गंगाराम टम्टा, निरीक्षक, नेपाल पुलिस, झूलाघाट
• श्री शंकर सिंह बोहरा, निरीक्षक, एपीएफ झूलाघाट, नेपाल
• श्री बलदेव बडू, निरीक्षक, नेपाल पुलिस, बैतड़ी, नेपाल
भारत की ओर से:
• श्री टीसिरिंग डोरजी, असिस्टेंट कमांडेंट, एस.एस.बी. एफ कम्पनी, झूलाघाट
• श्री संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली झूलाघाट
• श्री रोहित सिंह कटारिया, निरीक्षक, एफ कम्पनी एस.एस.बी. झूलाघाट
• श्री बृजमोहन, उपनिरीक्षक, एफ कम्पनी एस.एस.बी. झूलाघाट

Advertisement
Advertisement

Related posts

लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता : सराय ख्वाजा विद्यालय का प्रशंसनीय प्रदर्शन

pahaadconnection

आपातकाल लागू करना लोकतंत्र को नष्ट करने वाले भूकंप से कम नहीं था : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

अकेशिया पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment