Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सत्यापन में ढिलाई नहीं होगी बर्दाशत, नो वेरिफिकेशन-नो एंट्री

Advertisement

पौड़ी। कोटद्वार में 07 मकान मालिकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई हैं। जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में समस्त थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार व थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में कोटद्वार व सतपुली पुलिस टीम द्वारा आज अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विस्तृत सत्यापन अभियान संचालित किया गया। कोटद्वार व सतपुली क्षेत्रान्तर्गत चलाए गए इस अभियान में किरायेदारों, नौकरों, मजदूरों व अस्थायी रूप से निवासरत व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले कुल 07 मकान मालिकों के विरुद्ध कोटद्वार पुलिस द्वारा धारा 83, उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। इन 07 मकान मालिकों पर कुल 70,000/- का आर्थिक जुर्माना लगाया गया। सभी मकान मालिक, दुकानदार, प्रतिष्ठान संचालक एवं आमजन से अपील है कि अपने किरायेदार/नौकर/मजदूर रखने से पहले उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

pahaadconnection

यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत : मुख्य सचिव

pahaadconnection

सीजेपी के आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलाः डॉ. प्रतिमा

pahaadconnection

Leave a Comment