Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

06 दिसम्बर को आयोजित होगा बूंखाल मेला।

Advertisement

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने 06 दिसम्बर को होने वाले बूंखाल मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और सभी विभागों को समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएँ पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को चेकपोस्ट निर्माण व सड़क पैचवर्क सुधारने, आरटीओ को साइनेज लगाने तथा पेयजल विभाग को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उरेड़ा को मेला क्षेत्र में लाइटिंग लगाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डोली पंजीकरण, दुकानदारों के सत्यापन तथा अवैध मदिरा पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सर्दी को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर अलाव, अग्निशमन व्यवस्था और बायो टॉयलेट लगाने को कहा। जिला पंचायत को स्वच्छता व झाड़ी कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि शिवम् मित्तल, एआरटीओ एन के ओझा, एसडीओ वन आएशा बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भावना रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऊर्जा विभाग पर गत वर्षों की राजस्व प्राप्ति अवशेष होने पर नाराजगी प्रकट

pahaadconnection

गैर इरादतन हत्या में अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

नगर निगम में विशेष शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment