Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी ने विवादित बयान पर मांगी माफी

Advertisement

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने विवादित बयान के बाद माफी मांगी है। बिहार की महिलाओं के संबंध में दिए गए बयान को उन्होंने तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस वे सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर गए थे। उस दौरान संबोधन में बिहार की महिलाओं के संबंध में की गई बातों को विपक्ष की ओर से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित प्रदेश और देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान करता हूं। यही नहीं बरेली में प्रतिवर्ष श्री रामलीला में 101 निर्धन बेटियों की शादी कराता हूं। देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान हैं। इसके बावजूद कांग्रेस मेरे संबोधन को तोड़मरोड़ कर पेश कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुंची है या बुरा लगा हो, तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को पेशी पर ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला

pahaadconnection

रेल मंत्रालय कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित करेगा

pahaadconnection

श्रावण मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। आइए 10 विशेष बातों से जानें इस पवित्र महीने की विशेषताएं…

pahaadconnection

Leave a Comment