Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने की कोशिश

Advertisement

देहरादून। आज राजधानी देहरादून मे महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा की ज्योति अधिकारी के साथ जो हो रहा है, वह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, यह लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने की कोशिश का संकेत है। जिस देश में नागरिकों की बोलने की आज़ादी संविधान से मिलती है, वहाँ आवाज़ उठाना अपराध नहीं होता। कमला पंत ने कहा की हम साफ कह रहे हैं, यदि कोई गलती है तो खुली और निष्पक्ष प्रक्रिया सामने लाई जाए, और यदि नहीं है, तो यह कार्रवाई दमन का उदाहरण बनती दिखाई दे रही है। ज्योति ने मुद्दों पर बात की, सवाल पूछे, समाज की संवेदनाओं को उठाया-और इसका जवाब यदि गिरफ्तारी और डराने से दिया जाएगा, तो कल हर नागरिक खामोश कर दिया जाएगा। हम ज्योति के साथ हैं न्याय, पारदर्शिता और संविधान की ताकत के साथ! चाहे जो भी हो, सवाल पूछने का अधिकार कोई नहीं छीन सकता।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए गंगोत्री धाम के कपाट

pahaadconnection

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार का लाभ

pahaadconnection

विरासत में गढ़वाल के पांडव लोक रंगमंच ने चक्रव्यूह प्रस्तुत किया

pahaadconnection

Leave a Comment