Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से शुरू होंगे 40 हजार करोड़ के काम : सीएम

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून मे पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के काम शुरू होंगे। राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास होगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव है। इसलिए बजट में राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है। सीएम ने केंद्रीय बजट को लेकर भी कहा कि बजट उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है।उन्होंने कहा कि बजट, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। वहीं सीएम ने बताया कि सीएम 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे। पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गाइड्स का कौशल विकास होगा। बादाम, अखरोट का प्रोत्साहन किया जाएगा। स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नगर निगम एक्ट में पार्षद के माध्यम से नियुक्ति का प्रावधान नहीं : मकवाना

pahaadconnection

देहरादून में 3300 पेड़ों के कटान पर हाईकोर्ट की रोक

pahaadconnection

सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत

pahaadconnection

Leave a Comment