Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया हीरो

Advertisement

कोटद्वार। कोटद्वार बवाल तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले मे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को हीरो बताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साजिश कर रहे हैं। वे नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है। संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं। नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है। हमें और दीपकों की ज़रूरत है, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो।
शहर के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरा विवाद पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। देहरादून और हरिद्वार से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दो दिन से रात के समय पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। दूसरे पक्ष से जुडे़ लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका को देखते हुए कौड़िया स्थित यूपी-यूके बाॅर्डर पर शहर में आने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है। जिलेभर से कई पुलिस अधिकारी कोटद्वार बुला लिए गए हैं। दो प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई है।बीती 26 जनवरी को कोटद्वार के बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ कपडे़ की दुकानवाले व्यापारी के समर्थकों की तीखी नोकझोंक हो गई थी। मारपीट के आरोपी युवक का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित बजरंग दल के देहरादून और हरिद्वार के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंच गए थे। उन्होंने पहले पटेल मार्ग और बाद में मालवीय उद्यान में जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में आई दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार जांच चल रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने को मोहम्मद दीपक बताने वाले जिम के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बजरंग दल के हंगामे के बाद दूसरे पक्ष से जुडे़ बाहरी प्रांतों के लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
बताया जा रहा है कि रविवार को जिम संचालक युवक मोहम्मद दीपक से हरिद्वार और देहरादून के तीन चार जिम संचालक युवक मिलने कोटद्वार पहुंचे थे। उन्हें संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिम संचालक युवक को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। कोतवाल प्रदीप नेगी ने कहा कि बाहरी प्रांत व क्षेत्रों से कोटद्वार आकर माहौल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी की जान बचाई। अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने पत्र में कहा कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया लेकिन उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोगों ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के जिम पर तोड़फोड़ का प्रयास किया। जमीअत ने कहा कि ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांत छवि धूमिल हो रही है। उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने डीजीपी से मांग करते हुए कहा कि कोटद्वार में तोड़फोड़ का प्रयास करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-1 की सौगात

pahaadconnection

जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती है तो एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment